Sunday, March 24, 2024

भाजपा ने जारी किया अपने उम्मीदवार की सूची 2024

भाजपा ने जारी किया अपने उम्मीदवार की सूची
 
पटना::: भाजपा ने बिहार में अपने हिस्से के 17 संसदीय क्षेत्रों के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बक्सर, सासाराम (सुरक्षित) और मुजफ्फरपुर के निवर्तमान सांसद क्रमश: अश्विनी चौबे, छेदी पासवान और अजय निषाद को इस बार अवसर नहीं मिला है। भाजपा ने पार्टी ने आरके सिंह, रविशंकर प्रसाद और रामकृपाल यादव को इस बार भी अवसर दिया है। नवादा में  विवेक ठाकुर प्रत्याशी बनाए गए हैं जो राज्यसभा के सदस्य हैं। इस सीट पर पिछली बार लोजपा के चंदन सिंह विजयी रहे थे। भाजपा प्रत्याशी राज भूषण निषाद पिछली बार वे महागठबंधन में वे विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी थे और अजय निषाद से हार गए थे। बाद में वे भाजपा में आ गए। 
भाजपा प्रत्याशियों की सूची भाजपा के प्रत्याशी

पटना साहिब : रविशंकर प्रसाद

पाटलिपुत्र : रामकृपाल यादव

बक्सर : मिथिलेश तिवारी

आरा : आरके सिंह

बेगूसराय : गिरिराज सिंह

औरंगाबाद : सुशील कुमार

नवादा : विवेक ठाकुर

सासाराम : शिवेश राम

सारण : राजीव प्रताप रूड़ी

मुजफ्फरपुर : राज भूषण निषाद प्रदेश उपाध्यक्ष वीआइपी से

उजियारपुर : नित्यानंद राय

पश्चिमी चंपारण : डा. संजय जायसवाल

पूर्वी चंपारण : राधामोहन सिंह

मधुबनी : अशोक कुमार यादव

दरभंगा : गोपालजी ठाकुर

अररिया : प्रदीप कुमार सिंह प्रत्याशी बनाए गएहैं।

Friday, March 15, 2024

कल शाम 3 बजे देश के अंदर हो सकता है

कल शाम 3 बजे देश के अंदर हो सकता है आम चुनाव को लेकर तारीखों का एलान

आयोग के तरफ से आधिकारिक जानकारी दे दी गई है कि आगमी आम चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कब किया जाएगा। चुनाव आयोग के तरफ से उनके आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह जानकारी दी गई है कि कल शाम 3 बजे देश के अंदर आम चुनाव को लेकर तारीखों का एलान मकिया जाएगा। चुनाव आयोग के तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर ट्वीट करते हुए यह कहा है कि - आम चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कल यानी शनिवार, 16 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। इसे ईसीआई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। इस बात का एलान उस समय किया गया जब लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चल रही बैठक खत्म हो गई है। यह बैठक लगभग 45 मिनट तक चली। नवनियुक्त आयुक्तों के औपचारिक स्वागत के बाद पूर्ण आयोग यानी फुल कमीशन की मीटिंग शुरू हुई थी।  उसके बाद तारीखों के एलानको लेकर यह जानकारी दी गई है। मालूम हो कि, इससे पहले 2019 में लोकसभा चुनाव सात चरणों में करवाए गए थे। पिछली बार 10 मार्च को चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान किया था। पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल और आखिरी चरण के लिए 19 मई को वोटिंग हुई थी।  नतीजे 23 मई को आए थे। उस चुनाव के वक्त देश में 91 करोड़ से ज्यादा वोटर्स थे, जिनमें से 67 फीसदी ने वोट डाला था। आपको बताते चलें कि, 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की थी। इस चुनाव में बीजेपी ने 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, एनडीए ने 353 सीटें हासिल की थी। इस चुनाव में बीजेपी को 37.7% से ज्यादा वोट मिले थे, जबकि एनडीए ने 45% वोट हासिल किए थे। जबकि कांग्रेस 52 सीटों पर ही जीत सकी थी।